महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का विवाद, राणा दंपती की जमानत अर्जी पर आज आ सकता है फैसला
महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का विवाद, राणा दंपती की जमानत अर्जी पर आज आ सकता है फैसला

मुंबई। मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa controversy in Maharashtra पढ़ने का ऐलान करने पर गिरफ्तार निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और तलोजा जेल में बंद उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत अर्जी पर अदालत का फैसला आज सकता है।

बता दें कि दोनों पक्षों की कोर्ट नंबर 54 में एक गर्मागर्म बहस हुई और इस दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि राणा दंपती के केस में मसाला जोड़ना के लिए राजद्रोह की धारा लगाई गई है। वहीं सरकारी पक्ष ने इसे जान बूझ कर सरकार गिराने की साजिश करार हुए हुए जमानत का विरोध किया है।

सरकार की ओर से प्रदीप घरत और राणा की तरफ से आबाद पोंडा और रिजवान मर्चेंट ने पक्ष रखा है। इससे पहले 29 अप्रैल को हुई सुनवाई में मुंबई पुलिस ने राजद्रोह लगाने को लेकर अपना लिखित जवाब अदालत के सामने दाखिल किया है। अपने जवाब में पुलिस ने राजद्रोह की धारा को उचित बताया और कहा कि उसका बेजा इस्तेमाल नहीं किया गया है।

See also  राहुल गांधी को अब मोदी सरनेम मामले में पटना कोर्ट से समन, 12 अप्रैल को पेशी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।