CG Breaking: One villager died due to tiger attack in Odgi block, two serious, panic in area
CG Breaking: One villager died due to tiger attack in Odgi block, two serious, panic in area

सूरजपुर/अंबिकापुर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के सूरजपुर ओड़गी ब्लाक के ग्राम कालामांजन में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि, दो लोग बुरी तरह जख्मी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। कुदरगढ़ के नजदीक हुई इस घटना से कुदरगढ़ में भी दहशत की स्थिति बन गई है।

CG Breaking: जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कालामांजन के समय लाल 32 पिता रूप साय,कैलाश सिंह पिता बाल साय 35, राय सिंह पिता रुज बिहारी 30 सुबह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया जिससे समयलाल कि मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए है।

CG Breaking: वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में तेंदुए के आहट की खबरें हैं। वैसे में यह साफ नही है कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने, लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है खास कर चैत्र नवरात्र कुदरगढ़ मेले में जहाँ लोगो का भारी जमावड़ा है। जहां कुदरगढ़ महोत्सव भी शुरू है। यह प्रशासन के लिए भी चिंता का सबब बन गया है।

See also  ब्रेकिंग: जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर शुरू हुआ उग्र प्रदर्शन, इलाके के मेट्रो स्टेशन बंद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।