CG Breaking PDF operators open front against Food Department officers in ration scam, shopkeepers meet Governor
CG Breaking PDF operators open front against Food Department officers in ration scam, shopkeepers meet Governor

रायपुर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ में पीडीएस राशन दुकानों में 68 हजार टन चावल स्टॉक घोटाले की सीबीआई जांच की मांग और सरकार की सहमति के बीच पीडीएफ संचालकों ने खाद्य विभाग के अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

CG Breaking: पीडीएस संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। संघ ने सरकारी सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाया है। राज्यपाल विश्वभूषण ने कहा कि, बहुत गंभीर विषय है, हम इसमें कार्रवाई करेंगे।

CG Breaking: संघ ने राज्यपाल को बताया कि, केंद्रीय पुल का चावल वितरण नहीं किया गया। सिर्फ 2 महीने ही चावल का आबंटन हुआ है। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने कांकेर, बालोद, बिलासपुर से पीडीएस संघ के सभी लोग आए थे।

CG Breaking: पीडीएस संघ के अध्यक्ष रामदेव सिन्हा ने बताया कि, खाद्य निरीक्षक दबाव बना रहे हैं। निरीक्षकों द्वारा एक फॉर्मेट तैयार किया गया है, उस फॉर्मेट को भर के खाद्य निरीक्षक आते हैं और कहते हैं कि आपके ऑनलाइन मॉडल में प्रदर्शित हो रहा है। इसकी आपको भरपाई करना पड़ेगा। साथ ही फॉरमेट में हस्ताक्षर करने खाद्य निरीक्षक दबाव बना रहे हैं। अफसरों के इस दबाव दुकानदार पूरी तरह से भयभीत हैं।

See also  नक्सलियों ने पूर्व उपसरपंच और वार्ड पंच की कर दी हत्या, परिजनों के सामने ही बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

CG Breaking: संघ ने राज्यपाल को बताया कि 68 हजार मैट्रिक टन घोटाले की जो बात सामने आ रही है उसे छत्तीसगढ़ सरकार राशन दुकानदारों के ऊपर थोपने का प्रयास कर रही है। किसी के ऊपर एफआईआर दर्ज कर रहे हैं, किसी के ऊपर आरआरसी जारी कर रहे हैं। पीडीएस संघ ने राज्यपाल से मामले की जांच की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।