CG: Naxalites set fire to 6 vehicles engaged in construction work, threatened laborers to stop work
CG: Naxalites set fire to 6 vehicles engaged in construction work, threatened laborers to stop work

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले में गुरुवार देर रात सड़क और पुल निर्माण काम में लगे 6 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। साथ ही मजदूरों को काम बंद करने धमकी भी दी है। मामला जिले के नारगुंडा थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों के उत्पात के बाद अभी निर्माण काम बंद है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे भामरागढ़ तहसील के एक अंदरूनी गांव में पिछले कई दिनों से सड़क और पुल निर्माण का काम चल रहा था। नक्सलियों ने काम बंद करने की चेतावनी भी दी थी।

काम बंद नहीं हुआ तो देर रात भारी संख्या में नक्सली मौके पर पहुंच गए। निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों और मुंशी को बंधक बनाया। फिर सभी से मोबाइल फोन ले लिया। वाहनों में आग लगाने के बाद माओवादियों ने सभी का फोन लौटा दिया। फिर सभी हथियारबंद माओवादी जंगल की तरफ लौट गए।

See also  शानदार शुरुआत: आज से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का हिस्सा होगा भारत, चीन को मिलेगी चुनौती

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।