उदयपुर की घटना का विरोध 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को व्यापारिक संगठनों ने दिया समर्थन
उदयपुर की घटना का विरोध 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को व्यापारिक संगठनों ने दिया समर्थन

रायपुर। उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की जघन्य हत्या के विरोध में 2 जुलाई को रायपुर समेत प्रदेश भर में बंद का आह्वान किया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मिलकर इस बंद का आह्वान किया है।

बंद की जानकारी देते हुए बजरंग दल नेता रवि वाधवानी ने बताया कि 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद रखा गया है। इस दौरान तमाम व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। रवि ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी उन्हें साथ मिल रहा है, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से पूरा प्रदेश 2 जुलाई को बंद रहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।