Chowpatty case reached High Court, notice issued to State Government, Smart City and Collector on Munat's petition, next hearing on 16th
Chowpatty case reached High Court, notice issued to State Government, Smart City and Collector on Munat's petition, next hearing on 16th

बिलासपुर/रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर साइंस कॉलेज स्थित चौपाटी का मामला अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर पहुंच चुका है। चौपाटी निर्माण के खिलाफ पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने एक जनहित याचिका दायर की है, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकारते हुए मामले में प्राथमिक सुनवाई की।

CG News: चीफ जस्टिस और जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए राज्य शासन, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम और कलेक्टर रायपुर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई आगामी सोमवार 16 जनवरी को तय की गई है ।

CG News: याचिका में रायपुर मास्टर प्लान का उल्लंघन करने का जिक्र किया गया है। याचिका में निर्माणाधीन चौपाटी के पास एजुकेशन हब होने की बात की गई है। कहा गया है कि चौपाटी निर्माण से असामाजिक तत्वों का यहां जमावड़ा हो सकता है, जिससे बच्चे परेशान होंगे।

CG News: मूणत ने अपनी याचिका में कहा है कि रायपुर मास्टर प्लान का उल्लंघन कर एजुकेशन हब के पास चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है। चौपाटी के निर्माण से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगेगा और पढ़ने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

See also  PM मोदी और शिवराज के रिश्तों पर लिखी किताब ‘अपनापन’ के विमोचन में पहुंचे CM विष्णुदेव साय, कही यह बड़ी बात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।