CG News Eight coaches of goods train derailed, Visakhapatnam-Kirandul passenger train canceled
CG News Eight coaches of goods train derailed, Visakhapatnam-Kirandul passenger train canceled

रायपुर/जगदलपुर। CG News: किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन में गुरुवार सुबह मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना सुबह 6.25 शिवलिंगपुरम-बोद्दावारा स्टेशन के बीच हुई।

CG News: ये हादसा तब हुआ जब मालगाड़ी बचेली से लौह अयस्क भरकर विशाखापट्टनम जा रही थी। सुरंग रेलपथ (टनल) के सामने सिंगल लाइन में हुई इस दुर्घटना के कारण रेल आवागमन बंद हो गया है।

CG News: हादसे के बाद विशाखापटनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन रद कर दी गई है। किरंदुल से जाने वाली पैसेंजर को कोरापुट से वापस लौटाने का आदेश दिया गया है।

CG News:विशाखापटनम और कोरापुट से रिलीफ ट्रेन घटनास्थल भेजी गई हैं। रेलमंडल प्रबंधक अनूप सतपथी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।