रायपुर। CG News: छत्‍तीसगढ़़ में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 3470 विद्यार्थियों के नाम हैं। छात्र राज्य 9 सरकारी और 3 निजी मेडिकल कॉलेजों की 1570 और डेंटल कॉलेजों की 600 सीट में काउंसलिंग करा सकेंगे।

CG News:पहले चरण की काउंसलिंग 9 तक जारी रहेगीी।दूसरे चरण की काउंसलिंग 10 नवंबर से शुरु होगीपहली सूची के अनुसार मेडिकल की सीटों में कट ऑफ मार्क्स सामान्य वर्ग में 533 गई है। वहीं ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) में 490, ओबीसी में 531, एसटी में 422 और एससी में 332 अंक तक है।

CG News: इस अंक तक पाने वाले विद्यार्थियों का एडमिशन राज्य के शासकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों में होना तय है। वहीं जिन छात्रों को सीट अपग्रेड करना है, वह दूसरे चरण की काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहली अलॉट हुई सीट को रद्द करना होगा।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा की शुरुआत, पहले दिन दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि

सामान्य में 180 और ओबीसी में 169 अंक तक वालों के नाम

CG News: जारी सूची में प्रवेश की न्यूनतम अर्हता को ध्यान में रखा गया है। इसके अनुसार प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग में 50 परसेंटाइल, एसटी, एससी व ओबीसी के लिए 40 परसेंटाइल लाना अनिवार्य किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।