कांकेर/रायपुर। CG News: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में (Bhanupratappur By Election) भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्हानंद नेताम (Brahmanand Netam) गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने मंगलवार को नोटिस देकर कांकेर थाने बुलाया है। झारखंड पुलिस ने आज सुबह ब्रम्हानंद नेताम सहित तीन लोगों के घर एक बार फिर दबिश दी।

CG News: झारखंड पुलिस टीम ने घर के बाहर नोटिस चिपकाकर ब्रम्हानंद नेताम सहित तीन लोगों को कांकेर थाने में सुबह 10 बजे मौजूद रहने के लिए कहा है। इधर, खबरों के अनुसार को ब्रम्हानंद नेताम को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। वहीं कांकेर के कोतवाली थाना छावनी में तब्‍दील हो गया है। कोतवाली थाना के आसपास बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

CG News: इससे पहले सोमवार को झारखंड की जमशेदपुर पुलिस यहां ब्रम्हानंद नेताम और अन्य तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने को कांकेर पहुंची तो छत्‍तीसगढ़ की राजनीति का पारा गरम हो गया। किसी की गिरफ्तारी तो नहीं हो पाई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।