Gujarat elections 2022 Election campaign will end today for first phase of voting in Gujarat
Gujarat elections 2022 Election campaign will end today for first phase of voting in Gujarat

नई दिल्ली। Gujarat first phase of voting: गुजरात में 1 दिसंबर, गुरुवार को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सोमवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। आखिरी दिन सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में हैं, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चार रैलियां करेंगे। पहले बार गुजरात में चुनावों में किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी के नेता भी ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।

बता दें, गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं, जहां पहले चरण में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में शेष 93 सीटों पर 5 दिसंबर, सोमवार को वोट डाले जाएंगे। परिणाम 8 दिसंबर, गुरुवार को नतीजे आएंगे। उसी दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटों की गिनती होगी।

Gujarat elections 2022 Election campaign will end today for first phase of voting in Gujarat
Gujarat elections 2022 Election campaign will end today for first phase of voting in Gujarat

प्रचार के आखिरी दिन सभी नेता लगाएंगे पूरी ताकत

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दाहोद, खेड़ा और अहमदाबाद जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वड़ोदरा में दो और दाहोद में एक जनसभा करेंगे।

See also  लता मंगेशकर की तस्वीर संसद भवन में लगाने की मांग, बीजेपी सांसद ने राज्यसभा में दिया नोटिस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वड़ोदरा में एक और गोधरा में एक रोड शो सहित तीन सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गांधीधाम में महिला सम्मेलन और रोड शो करेंगी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सहित अन्य भाजपा नेता जगह-जगह जनसभा करेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।