HIGH COURT
CG News: Justice Ramesh Sinha will be new Chief Justice of Chhattisgarh High Court, Justice Diwakar will be Chief Justice of Allahabad

बिलासपुर/रायपुर। CG News: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। शुक्रवार देर शाम को कानून एवं न्याय मंत्रालय ने इलाहाबाद और पटना उच्च न्यायालय में भी मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।

CG News: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। केरल उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस के विनोद चौहान को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने 1990 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया है। उन्होंने 8 सितंबर 1990 को एक वकील के रूप में कार्य शुरू किया और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सिविल और आपराधिक मामलों की प्रैक्टिस की।

CG News: जस्टिस सिन्हा को 21 नवंबर 2011 में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 6 अगस्त 2013 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस समय वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।

See also  Chaitanya Baghel: शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की याचिका पर बहस अधूरी, कल फिर ED रखेगा अपना पक्ष

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।