CM Vishnudev Sai का दिल्ली दौरा, क्या हैं इसके राजनैतिक मायने, कहीं…
CM Vishnudev Sai का दिल्ली दौरा, क्या हैं इसके राजनैतिक मायने, कहीं…

CG News : रायपुर। बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तीन माह बाद फिर सहयोग केंद्र शुरू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के सभी मंत्रियों को बारी-बारी ठाकरे परिसर में बैठक समस्याएं सुनने और इसका समाधान करने के लिए कहा था। 2024 में इसका प्रारंभ किया गया था।

CG News : 3 से 6 तक से मंत्री सुनेंगे समस्याएं

3 फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय रहेंगे। 4 फरवरी को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे, उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी रहेंगे।

CG News : प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 5 फरवरी को सहयोग केंद्र में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन के साथ उपस्थित रहेंगे। वहीं 6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे, उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू उपस्थित रहेंगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।