CG-News-Traffic-of-heavy-vehicles-will-be-prohibited-in-Naya-Raipur-area
CG-News-Traffic-of-heavy-vehicles-will-be-prohibited-in-Naya-Raipur-area

रायपुर। CG News: भारत न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए नया रायपुर क्षेत्र में 11:00 बजे से रात्रि दो बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

CG News: क्रिकेट मैच के दौरान राज्य के अनेक जिलों से दर्शकों का नया रायपुर प्रवेश कर शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आगमन होता है। इस दौरान दर्शकों की सुरक्षा एवं सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

CG News: डायवर्शन रूट

1.राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मे जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के लिए मार्ग जिन माल वाहक वाहनों को आरंग से धमतरी की ओर जाना है वह राजमार्ग क्रमांक 30 से टेली बांधा चौक से रिंग रोड नंबर 1 होकर पचपेढ़ी नौका चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होकर जा सकेंगे।

2.इसी प्रकार धमतरी की ओर से होकर आरंग की ओर जाने वाले भारी माल वाहक वाहन पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 1 होकर तेलीबंधा चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर आवागमन करेंगे।

See also  Raipur City News: रायपुर में खेले जाने वाले भारत न्यूजीलैंड T20 मैच के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट मैप, कल मैच देखने इन रास्तों से जाएं और यहां करें पार्किंग, असुविधा से बचने यहां देखें चार्ट

3.केंद्री, परसत्ती, तूता सेरीखेड़ी एवम् नवागांव मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से रात्रि 02:00 बजे तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।