stones-pelted-on-Vande-Bharat-Express-in-Bihar-Railway-starts-investigation
stones-pelted-on-Vande-Bharat-Express-in-Bihar-Railway-starts-investigation

कटिहार। stones pelted on Vande Bharat Express in Bihar: वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर से पथराव की खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के दालकोला और बिहार के तेलता स्टेशन के बीच पथराव की सूचना है। यह क्षेत्र कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र में है। बता दें कि इससे पहले भी बिहार के किशनगंज में और बंगाल के कुछ इलाके में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है।

stones pelted on Vande Bharat Express in Bihar: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्साची डे ने शीशा टूटने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत का शीशा तो टूटा है लेकिन यह पथराव से हुआ या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि ट्रेन के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। पथराव से बोगी संख्या C-6 (NO.P6227667) की खिड़की का शीशा टूटा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।