नई दिल्‍ली। मौसम विभाग के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन भारी पड़

सकता है। मौसम विभाग (Meteorological Department, IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि

पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश और

बर्फबारी हो सकती है।

 

यही नहीं पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने

के साथ साथ तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

चक्रवाती दबाव का क्षेत्र बना

समाचार एजेंसी एएनआई ने मौसम विभाग (Meteorological Department) के हवाले से बताया है कि

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्‍तान (Afghanistan) और उसके समीपवर्ती इलाकों पर एक चक्रवाती

दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे समुद्र में तेज हलचल दर्ज की जा सकती है। विभाग ने अपने ऑल इंडिया

वेदर बुलेटिन (All India Weather Warning Bulletin) में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जो

दबाव बन रहा है उसका असर अगले 24 घंटे तक रहेगा।

See also  Google Doodle ने कोरोना वारियर्स को कहा Thank You : Coronavirus Helpers

वातावरण में नमी भी 65 फीसद तक बढ़ जाएगी

मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी राज्‍यों में बर्फबारी और बारिश के कारण दिल्‍ली एनसीआर में न्‍यूनतम

तापमान कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। यही नहीं इन इलाकों में वातावरण में नमी भी 65

फीसद तक बढ़ जाएगी। इससे दिल्‍ली वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं मुंबई

में आसमान साफ रहेगा और न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 

पश्चिम बंगाल से आ रही एक जानकारी के मुताबिक, उन इलाकों के स्कूलों में आयोजित होने वाली समस्त

परीक्षाएं बंगाल सरकार ने फिलहाल स्थगित कर दी हैं जहां पिछले हफ्ते चक्रवात बुलबुल ने बंगाल के तीन

जिलों में भारी तबाही मचाई थी।

 

बता दें कि उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है। बीते दो दिनों से बदरीनाथ,

केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार को कुमाऊं

See also  Coronavirus Breaking in Chhattisgarh: अंबिकापुर केंद्रीय जेल में एक साथ 67 बंदी निकले कोरोना पाॅजिटिव

में भी उच्च हिमालयी पिंडर घाटी क्षेत्रों के खाती, बाछम, गोगिना आदि क्षेत्रों तथा पिथौरागढ़ जिले के राजरंभा,

पंचाचूली एवं हंसलिंग आदि चोटियों में बर्फबारी हुई। इसके आगे भी जारी रहने की संभावना है। इससे

मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।