छत्‍तीसगढ़: राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए नामांकन 31 मई तक

रायपुर । (CG Rajya Sabha Election 2022) छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए 31 मई तक नामांकन होगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी राज्यसभा द्विवार्षिक कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच एक जून को होगी। वहीं नाम वापसी शुक्रवार को होगी। मतदान 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

छत्‍तीसगढ़: राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए नामांकन 31 मई तक

29 जून को समाप्त हो रहा है नेताम और छाया वर्मा का कार्यकाल

छत्तीसगढ़ राज्य के लिए राज्यसभा की कुल पांच सीटों में से दो राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम और छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने 24 मई को अधिसूचना जारी कर दी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।