Again Rhetoric On Reservation Issue In Chhattisgarh- कपिल सिब्बल बोले राज्यपाल अनुमति दें, या फिर राष्ट्रपति को रेफर करें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सपा की सूची में डिंपल यादव के अलावा देश के मशहूर वकील कपिल सिब्बल और जावेद अली खान का नाम शामिल है। कपिल सिब्बल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रहे हैं, जबकि जावेद अली खान सपा के खाते से पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

बता दें कि राज्यसभा की 11 सीट के लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी अभी तीन लोगों को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है। अभी तक राज्यसभा में सपा के पांच सदस्य हैं, इसमें कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है।

वहीं, देश के जाने-माने वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब समाजवादी पार्टी की तरफ से उनको राज्यसभा भेजने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इससे पहले ये चर्चा चली थी कि वो झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के समर्थन से राज्यसभा जा सकते हैं।

See also  यहां लोगों के साथ जुआ खेलते दो आरक्षक गिरफ्तार, एसपी ने दोनों आरक्षक को किया निलंबित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।