जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का एक युवक पिछले पांच साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है।

बताया गया कि सालों पहले युवक गलती से अमृतसर के रास्ते बॉर्डर पार कर गया और पाकिस्तान पहुंच गया।

तब से ही परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ था। हालांकि, परिवार के लिए सुखद खबर तब आई,

जब पिछले दिनों युवक के पाकिस्तान की इस्लामाबाद जेल में बंद होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

इसके बाद अब परिवार को उम्मीद है कि उनका बेटा जल्द घर लौटेगा।

बता दें कि जैसे ही परिवार को युवक के पाकिस्तान में होने का पता चला,

तभी से ही परिवारवालों ने युवक को पाकिस्तान की जेल से रिहा

और उसकी घर वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगानी शुरु कर दी है।

कैसे पहुंच गया पाकिस्तान?

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी की तलाश में देश के अन्य राज्यों में जाते हैं।

See also  कब बदलेंगे बदलापुर की राजनीति के सुर? भाजयुमो का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहरीद गांव निवासी सम्मेलाल जाटवर,

अपने परिवार के साथ साल 2014 में जम्मू के नवाशहर के ईंट भट्ठे में रोजगार के लिए गया था।

युवक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर

यहां से सम्मेलाल का 19 साल का बेटा घनश्याम जाटवर, 14 अप्रेल 2014 को कहीं चला गया।

युवक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद युवक का परिवार वापस अपने गांव आ गया।

इसी बीच परिवार को जानकारी मिली कि युवक को अमृतसर में बॉर्डर के पास फौजियों ने पकड़ा है और उसे कैंप में रखा गया है।

जब परिजन वहां पहुंचे तो कैंप से जानकारी मिली कि युवक पर बॉर्डर पार जाने के संदेह में उसे पकड़ा गया था,

लेकिन बाद में पूछताछ कर छोड़ दिया गया था।

विदेश मंत्रालय से लेकर नेताओं-अफसरों से लगा रहे गुहार

इसके बाद युवक बॉर्डर पार कर पाकिस्तान चला गया।

See also  यात्रीगण ध्यान दें: छत्तीसगढ़ में फिर से 20 ट्रेनें कैंसिल, 5 से 24 मई तक कटनी रूट की ट्रेनें होंगी प्रभावित

बेटे के पाकिस्तान चले जाने की बात से समेलाल का पूरा परिवार सदमे में आ गया और उसकी तलाश में दिन-रात एक कर दी।

वे पिछले पांच साल से विदेश मंत्रालय से लेकर नेताओं-अफसरों तक अपने बेटे की वतन वापसी की गुहार लेकर घूम रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व मालखरौद थाने में जानकारी मिली कि पाकिस्तान की इस्लामाबाद जेल में युवक बंदी है।

इसके बाद परिवार को उम्मीद जगी कि उनका बेटा वापस आ जाएगा। इस बारे में कार्रवाई पूरी कराने के लिए वे स्थानीय सांसद से मिले।

सांसद ने विदेश मंत्रालय को लिखी चिठ्ठी

सांसद ने विदेश मंत्रालय को इस बारे में चिठ्ठी भी लिखी, लेकिन विदेश मंत्रालय की ओर से इसे लेकर कोई जवाब अभी तक नहीं मिला है।

मामले में एसपी पारुल माथुर का कहना है कि केंद्र सरकार को जानकारी भेजी जाएगी।

यह संवेदनशील मामला है, ऐसे में हर स्तर पर पहल करने की कोशिश होगी।

See also  BIG NEWS : रमन सिंह के भांजे पर दर्ज हुआ FIR, ये है पूरा मामला…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।