रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 फरवरी से अमेरिका दौरे पर रहेंगे। दस दिवसीय दौरे के दौरान सीएम भूपेश सैनफ़्रांसिस्को, बोस्टन और न्यूयार्क में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं अमेरिका में रहने वाले छत्तीसगढ़ियों से सीएम मुलाकात करेंगे।

जानकारी के अनुसार सीएम भूपेश बघेल सैनफ्रांसिस्को में कई इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इसके अलावा बोस्टन के गवर्नर सेनोबेल और नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

हावर्ड यूनिवर्सिटी में कास्ट एंड पालिटिक्स टॉपिक पर लेक्चर देंगे। न्यूयार्क में UN के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। वहीं अमेरिका में रहने वाले छत्तीसढ़ियों से भी सीएम मुलाकात कर उनका हाल चाल जानेंगे। इसके साथ ही नाचा संगठन के कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  दुर्ग में आत्मदाह करने वाली महिला की मौत, सात दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई कांग्रेस नेत्री , जानें क्या है पूरा मामला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।