टीआरपी डेस्क। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव के बीच चीनी लड़ाकू विमानों ने 100 से 150 किलोमीटर दूर होतान और गरगुंसा एयरबेस से पूर्वी लद्दाख के निकट सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़ानें भरी हैं। भारत इन चीनी लड़ाकू विमानों की गतिविधियों पर करीबी नजर रख रहा है। सम्भावना है कि चीन ने एयरबेस पर 10-12 लड़ाकू विमानों को तैनात कर रखा है और ये भारतीय क्षेत्र के आसपास उड़ानें भी भर रहे हैं।

भारत इन जे-11 और जे-17 विमानों की गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए है, जो एलएसी के 30-35 किलोमीटर के करीब तक उड़ानें भरते रहे हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार, वे भारतीय क्षेत्र से दस किलोमीटर से ज्यादा दूर ही रहे। भारत ने भी मई के पहले हफ्ते में सुखोई-30 एमकेआई को इलाके में भेजा था, जब भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर औऱ चीनी सेना के चॉपर बेहद नजदीक आ गए थे।

होतान एयरबेस लंबे समय से भारतीय एजेंसियों की निगाह में है, क्योंकि चीनी वायुसेना यहां पाकिस्तान के साथ हवाई अभ्यास कर चुकी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक पिछले साल भारत ने लद्दाख के पश्चिमी छोर पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के स्कार्दू से उड़ान भरने वाले पाकिस्तान के छह जेएफ-17 लड़ाकू विमानों की सघन निगरानी की थी, जो शाहीन-8 नाम के युद्धाभ्यास के तहत होतान एयरबेस पर पहुंचे थे।

See also  यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ रहा युद्ध का संकट, कल स्कूल पर दागे गए थे गोले, आज गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।