नई दिल्ली। छत्तीसगढ़, राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों या फिर महाराष्ट्र जैसे वे राज्य जहां कांग्रेस सत्ता में साझीदार है, वहां के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता की रेटिंग के लिए एक राष्ट्रीय सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नंबर.1 रेटिंग हासिल हुई है।


आईएएनएस-सी वोटर के सर्वे में यह बात सामने आई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उनके सूबे में अप्रूवल रेटिंग 81.06 प्रतिशत है। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 56.74 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे बघेल के काम से बहुत ही संतुष्ट हैं।


महाराष्ट्र में 76.52 प्रतिशत लोगों ने उद्धव को अच्छा बताया


महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार है और इसमें कांग्रेस साझीदार है। राज्य में कोरोना के भयंकर संकट के बावजूद सीएम उद्धव ठाकरे की अप्रूवल रेटिंग बेहतर है। 76.52 प्रतिशत लोगों ने उद्धव को अच्छा बताया जबकि 63.72 प्रतिशत लोगों ने उनके काम को संतोषजनक मांना है। केवल 11.36 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि किसी भी कीमत पर वे सीएम ठाकरे के कामों से संतुष्ट नहीं हैं।

See also  रायपुर-बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: बिजली बिल बढ़ते ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार को दी चेतावनी


अशोक गहलोत की अप्रूवल रेटिंग 65.61 प्रतिशत

इसके अलावा राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अप्रूवल रेटिंग 65.61 प्रतिशत है। सर्वे में भाग लेने वाले राज्य के लोगों का कहना है कि वे सीएम के काम से खुश हैं।


झारखंड की गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 61.26 लोगों ने कहा अच्छा


इसके अलावा झारखंड की गठबंधन सरकार में भी कांग्रेस शामिल है। वहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लोगों ने 61.26 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग दी है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को सबसे कम अप्रूवल रेटिंग


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सबसे कम अप्रूवल रेटिंग मिली है। यह 27.51 प्रतिशत है

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।