भिलाई में स्वच्छता की कतार:एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज, बच्चों ने 36 हजार 700 साबुन से लिखा- 'हमर भिलाई, स्वच्छ भिलाई'

दुर्ग। दुर्ग जिले में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को 36 हजार 700 साबुन रखकर बच्चों ने स्वच्छता के लिए अनोखा संदेश दिया है। इस काम के लिए मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

ट्रस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने स्वच्छता की यह कतार स्वच्छ भिलाई की तर्ज पर कराई है। 14 नवंबर बाल दिवस पर स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर क्रिकेट स्टेडियम दुर्ग में 36700 साबुन की सबसे लंबी कतार बनाई गई। इस काम में बच्चों ने भी अपना सहयोग दिया। आज तक साबुन की इतनी लंबी कतार पहले नहीं बनाई गई है, इसलिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

कार्यक्रम में दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को देखकर काफी सराहना की और कहा कि यह एक नया स्वच्छता का कॉन्सेप्ट है। इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

See also  AC खराब मिलने पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, अस्पताल प्रबंधन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।