राहुल के बुलावे दिल्ली रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, एयरपोर्ट पर ​मीडिया से बोले.कुछ लोग बिना आमंत्रण दिल्ली गए हैं

रायपुर/नई दिल्ली। नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के बुलावे पर सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली रवाना हुए। माना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली जा रहा हूं, पार्टी हाईकमान से मिलने की बात असमान्य नहीं है। छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की मांग के बीच दिल्ली में विधायकों के जमवाड़े को लेकर सीएम ने कहा कि कुछ लोग बिना आमंत्रण के दिल्ली गए हैं। भूपेश ने मीडिया को बताया कि वे आज शाम 4 बजे राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में ढाई साल बाद मुख्यमंत्री वाले विवाद के बीच शुक्रवार को दिनभर प्रदेश में राजनीतिक गर्मी रही। इसी बीच खबर आई थी कि हाईकमान ने प्रदेश के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। इन सबके बीच कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने अपने बयान में कहा है कि हाईकमान ने किसी विधायक को दिल्ली नहीं बुलाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी कहा है कि पार्टी आलाकमान ने किसी भी विधायक को दिल्ली नहीं बुलाया है।

बताया जा रहा है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक की अध्यक्षता कर सकती हैं। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया भी इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी और सरकार की पूरी नजर इस बैठक पर टिकी है।

 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।