रियल हीरो सोनू सूद बने ‘देश के मेंटॉर’ अभियान के ब्रांड अम्बेस्डर, स्कूल स्टूडेंट्स के कैरियर गाइडेंस के लिए दिल्ली सरकार की पहल

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सोनू सूद ‘देश के मेंटॉर’ अभियान के ब्रांड अम्बेस्डर बनाये गये हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज, 27 अगस्त 2021 को आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। दिल्ली सरकार की पहल ‘देश के मेंटॉर’ अभियान के जरिए स्कूल स्टूडेंट्स को उनके कैरियर को लेकर गाइडेंस दी जाएगी।

इस पहल के बारे में बताते हुए सोनू सूद ने कहा, “आज मुझे लाखों छात्रों का मार्गदर्शन करने का अवसर मिला है। छात्रों का मार्गदर्शन करने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। मुझे यकीन है कि हम एक साथ कर सकते हैं और हम करेंगे।”

अभियान के बारे में दिल्ली सीएम ने कहा, “सरकारी स्कूलों पढ़ रहे बच्चे बहुत गरीब परिवारों से आते हैं। इन बच्चों के परिवार में सही उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन देने वाले लोग बहुत कम होते हैं। ऐसे में हम देश के पढ़े-लिखे लोगों से अपील कर रहे हैं कि आप आगे आइए और सरकारी स्कूल के एक, दो, तीन या जितने भी बच्चे आप ले सकते हैं, उनके मेंटॉर बनिए। उनका फोन पर मार्गदर्शन करिए। बच्चे भी फोन करके पूछते रहेंगे। साथ ही, तनाव की स्थिति में भी उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं।”

See also  Big Breaking.. अब 12+ वालों को भी लगेगी वैक्सीन, जानें किस Vaccine को मिली मंजूरी

सितंबर के मध्य तक होगा लांच

अभियान के बारे में दिल्ली सीएम ने कहा, “‘देश के मेंटॉर’ प्रोग्राम अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। यह पायलट प्रोजेक्ट बहुत सफल रहा। जितने भी मेंटॉर इस अभियान से जुड़े उनके भी अनुभव बहुत अच्छे थे और बच्चों को भी अच्छा अनुभव मिला। अब कुछ दिनों के बाद इसे सिंतबर के मध्य तक लांच किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।