नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में लोगों की भीड़ जुटनी शुुरु हो चुकी है। इस रैली में शामिल होने के लिए देशभर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं।रामलीला मैदान में गुब्बारा लगाया गया है जिसमें महंगाई के खिलाफ स्‍लोगन भी लिखे गए हैं।

बताया जा रहा है कि पहले कांग्रेस के महासचिवक, प्रभारी और सीनियर नेता AICC मुख्यालय पहुंचेंगे, उसके बाद बसों के जरिए एकसाथ रामलीला मैदान जाएंगे. महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया जाएगा. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस की इस रैली को देखते हुए पुलिस ने भी खास इंतजाम किए हैं. महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया जाएगा। इस बीच खबर है कि अधीर रंजन चौधरी अपने समर्थकों के साथ मार्च निकाल रहे थे और इसी दौरान समर्थकों और दिल्ली पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई, उसके बाद कांग्रेस समर्थकों को पुलिस ने रामलीला मैदान में आकर छोड़ दिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।