कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का 20 को रायपुर आएंगे
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का 20 को रायपुर आएंगे

टीआरपी डेस्क
रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का मंगलवार 20 सितंबर को इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 8.40 बजे नईदिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 9 बजे विमानतल से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे बिलासपुर में क्षेत्र के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे बिलासपुर से मुंगेली के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे मुंगेली में विधानसभा क्षेत्र मुंगेली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे मुंगेली से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे। बुधवार 21 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का इंडिगो के नियमिति विमान सेवा द्वारा सुबह 9.10 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।