फ्लाइट छोड़... एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा भवन पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पुनिया, सिंहदेव-बृहस्पत विवाद सुलझाने का कर रहे हैं प्रयास

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा 24 जुलाई 2021 शनिवार को दोपहर 3.50 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर पहुंचकर ये नेता शाम 5 बजे वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे।

वे रविवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे निगम मंडल आयोग में नियुक्त पदाधिकारियों से भेंट, चर्चा एवं कार्यों की समीक्षा करेंगे।

26 जुलाई सोमवार को प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे।

दोपहर 1 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 4.20 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

See also  Sonia Gandhi Book Controversy: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ पर क्यों मचा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने किताब न छापने पर क्या कहा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।