ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटे में 11447 नए मरीज, 63 की मौत, रायपुर में 2622 नए पॉजिटिव, मरने वालों में अकेले रायपुर के 28
ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटे में 11447 नए मरीज, 63 की मौत, रायपुर में 2622 नए पॉजिटिव, मरने वालों में अकेले रायपुर के 28

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार के मेडिकल बुुलेटिन के अनुसार शुक्रवार शाम तक प्रदेश में कुल 11447 नए मरीजों की पहचान हुई है वहीं 63 की मौत हुई है।

सबसे अधिक 2622 मरीज रायपुर जिले में मिले हैं आज 28 लोगों को कोरोना की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। बता दें कि रायपुर जिले में आज यानि 9 से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है बावजूद इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

आज दुर्ग जिले में 1786 मरीज मिल हैं वहीं 14 मौतें हुई। कोरोना का नया हाटस्पाट बनते जा रहे राजनांदगांव जिले में 1149 नए मरीज की पहचान हुई है वहीं 4 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है।

देखें जिलेवार आंकड़ा कहां कितने मरीज, कितनी मौतें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस जिले में पढ़ रही है जानलेवा ठंडी, एक की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।