छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ: माना एयरपोर्ट पर 21 फीसद कम हुई विमान यात्रियों की आवाजाही
छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ: माना एयरपोर्ट पर 21 फीसद कम हुई विमान यात्रियों की आवाजाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाले विमान यात्रियों को एयरपोर्ट में पहुंचने पर 72 घंटे पहले किए गए कोविड जांच रिपोर्ट दिखाना होगा। ऐसा नहीं करने पर आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही कोरोना टेस्ट कराना होगा। ये निर्देश घरेलू व अंतर राष्ट्रीय फ्लाइट से आने वाले सभी यात्रियों पर लागू होगा।

बता दें कि नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आश्य का आदेश एयरपोर्ट अथारिटी को जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि जिन यात्रियों को टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव मिलेगी उसे शासन द्वारा निर्धारित क्वारेंटाइन सेंटर अथवा हास्पीटल में निर्धारित अवधि तक रहना होगा एवं कोरोना गाइडलाइन के निर्देशों का पालन करना होगा।

देखें पूरा आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।