BREAKING-बलौदाबाजार कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव, हुए होम आइसोलेट, मचा हडकंप

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसी बीच बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने ट्रूनॉट टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद कलेक्टर ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कलेक्टर कार्यालय के चपरासी कोरोना पॉजिटिव मिला था, इसके बाद एहतियात के तौर पर अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।