Breaking-पत्थलगांव में एक ही परिवार के 3 लोगों की लगातार मौत,डेंगू की आशंका, आज पोस्टमार्टम,पड़ोस के तीन और मरीज अस्पताल में भर्ती

पत्थलगांव/जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम महुआटिकरा में एक ही परिवार के 3 लोगों की लगातार एक के बाद संदिग्ध हालात में मौत से प्रशासन में हडकंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम महुआटिकरा में सोनी ​परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट गया, जब बुजुर्ग का अंतिम संस्कार लौटे बेटे की घर पहुंचते ही उसकी बड़ी बेटी की मौत हो गई। फिर जब उसका भी क्रिया कर्म कर घर आया तो दूसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया है। फिलहाल परिवार में 3 लोगों की मौत किन कारणों से अचानक हुई है। इस बात का पता नहीं चल सका है। हेल्थ डिपार्टमेंट अब बुधवार को बुजुर्ग और एक लड़की के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराएगा। वहीं अन्य एक नाबालिग का पोस्टमॉर्टम कर दिया है।

सिविल हॉस्पिटल में डेंगू के उपचार के लिए कराया गया था भर्ती

बता दें कि महुआटिकरा में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग राम प्रसाद सोनी की सोमवार की देर रात सिविल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। जिनका, क्रिया कर्म मंगलवार सुबह किया गया। राम प्रसाद को डेंगू के लक्षण के चलते ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं परिवार के लोग अंतिम संस्कार कर घर लौटे ही थे कि राम प्रसाद सोनी के पुत्र की दोनों बेटियों की भी मौत हो गई।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

घटना की जानकारी पुलिस एवं चिकित्सा विभाग को जैसे ही लगी आनन-फानन में टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ जेम्स मिंज ने बताया कि प्रथम दृष्टया की जांच में तीनों ही मौत का कारण डायरिया या फूड पाईजनिंग का नजर नहीं आ रहा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ड़ोस के रहने वाले 3 लोग भी बीमार

सीएमएचओ डॉ पी सुथार ने बताया कि परिवार के पड़ोस में रहने वाले अन्य 3 बीमार लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी मरीजों में प्लेटलेट्स कम पाए गए गए हैं। हालांकि डेंगू की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है, पर संभावना डेंगू की लग रही है। कई बार डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट बीमार होने के 10 से 15 दिन बाद भी आती है। प्लेटलेट्स का गिरना डेंगू की ओर इशारा कर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।