ओमिक्रॉन पर नहीं होगा कोरोना वैक्सीन का असर? कोविड टास्क फोर्स चीफ के जवाब ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच जहां एक तरफ ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण पर फोकस है तो वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने ऐसा बयान दिया है जिससे कोरोना को लेकर एक बार फिर से टेंशन बढ़ सकती है। वीके पॉल ने मंगलवार को कहा कि उभरती परिस्थितियों में हमारे कोरोना टीकों के अप्रभावी होने की आशंका है।

वीके पॉल ने कहा, ‘ऐसी प्रबल संभावना है कि उभरची परिस्थितियों में हमारे टीके बेअसर हो जाएं। इसलिए एकजुट होकर कोरोना के नए वैरिएंट का सामना करने के लिए टीका बनाने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि दवाओं के विकास के लिए पहले से ठोस दृष्टिकोण की जरूरत है।

एक न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक, पॉल ने कहा कि अभी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि दुनियाभर में वैक्सीन पहुंचे और कोई भा पीछे न रहे। उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने के लिए विज्ञान में निवेश पर जोर दिए जाने की भी जरूरत है। पॉल सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोल रहे थे।

See also  सावधानः कोरोना के दो नए सब-वेरिएंट दे सकते हैं इम्युनिटी को चकमा, आ सकती है नई लहर

भारत में ओमिक्रॉन के केस अब बढ़कर 61

बता दें कि भारत में ओमिक्रॉन के केस अब बढ़कर 61 पर पहुंच गए हैं। वहीं, ब्रिटेन में भी यह तेजी से पैर पसार रहा है। ब्रिटेन में इस साल जनवरी के बाद से अब तक के सबसे ज्यादा नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं। अकेले ब्रिटेन में ही ओमिक्रॉन वैरिएंट के 5 हजार मामले आ चुके हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।