रायपुर क्राइम : आक्सीज़ोन के पास चरस के साथ युवक गिरफ्तार, नार्कोटिक्स एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना इलाके में पुलिस ने चरस की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मोहम्मद सादिक तिगाला को पुलिस ने आक्सीज़ोन के पास से ग्राहक की तलाश करते हुए पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी सादिक के पास से पुलिस ने 67.17 ग्राम चरस जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 21 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।