ब्रेकिंग: रायपुर से लौटते समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्कार्पियो खड़ी ट्रक से टकराई 2 की मौत, 7 घायल

कोंडागांव/बीजापुर। रायपुर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर बीजापुर लौट रही स्कार्पियो वाहन के खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है, वहीं सात कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए कोंडागांव में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से आंदोलन में शामिल होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीजापुर लौट रहे स्कार्पियो क्रमांक सीजी 20 जे 6397 कोंडागांव के पास खड़ी ट्रक से टकरा गई।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर सभी को वाहन से निकालकर कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं यशोदा और पार्वती को मृत घोषित किया, वहीं सात घायलों का उपचार जारी है।

See also  देशी मशरूम खाने से बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार के 8 लोग पड़े बीमार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।