छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ: माना एयरपोर्ट पर 21 फीसद कम हुई विमान यात्रियों की आवाजाही
छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ: माना एयरपोर्ट पर 21 फीसद कम हुई विमान यात्रियों की आवाजाही

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और इसका असर हवाई यात्रियों की संख्या में दिखा।
कोरोना की वजह से पांच से लेकर 11 अप्रैल तक के हफ्ते में हवाई यात्रियों की आवाजाही 21 फीसद घटी है।

बता दें कि पांच से लेकर 11 अप्रैल तक के हफ्ते में स्वामी विवेकानंद विमानतल से 21 हजार 832 यात्रियों की आवाजाही हुई और 324 विमानों का आना-जाना हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि इसके पिछले हफ्ते रोजाना औसतन पांच से छह हजार यात्रियों का आना जाना होता था, जो पांच से 11 अप्रैल के हफ्ते में घटकर तीन हजार हो गई।

अभी कोरोना के चलते विमानतल में कोविड गाइडलाइन के अनुसार बाहर से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पूर्व वाली कोरोना जांच रिपोर्ट लानी होगी। नहीं लाने पर उनकी जांच विमानतल में ही जाएगी।

नई फ्लाइट्स पर भी पड़ेगा असर

इस प्रकार से कोरोना के बढ़ते आंकड़ों का असर नए क्षेत्रों के लिए शुरू होने वाली फ्लाइटों पर भी पड़ेगा। विमानन सूत्रों का कहना है कि संभावना जताई जा रही है कि नई शुरू होने वाली फ्लाइटें भी कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया जाए।

See also  छत्तीसगढ़ में 46 नए पाजिटिव, रायपुर में मिले 11 नए मरीज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।