नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देश में संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक इससे जुड़े 195 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 4 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।


इस बीच कोरोना वायरस पर किसी भी तरह की जानकारी के लिए सरकार ने WhatsApp नंबर जारी कर दिया है। आप 9013151515 पर जुड़कर इस बीमारी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन में लोगों से रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है।

कोरोना से लड़ाई में पूरी तरह सतर्क और सक्रिय केंद्र सरकार ने बाकी दुनिया से एक सप्ताह के लिए देश को आइसोलेट यानी अलग कर लेने का फैसला किया है। सरकार ने 22 से 29 मार्च तक सभी देशों से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक का ऐलान किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।