कोविड: एम्स में जल्द शुरू होगा भारत बायोटेक की Nasal Vaccine का ट्रायल

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जल्दी ही भारत बायोटेक के नेजल टीके का ट्रायल शुरू होने जा रहा है। यहां नेजल टीके के दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल किया जाना है।

बता दें कि अभी एम्स में बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। यह अंतिम चरण में है। इस माह के अंत तक इसके परिणाम आ जाएंगे। इसके कुछ दिनों बाद बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।

बच्चों में दूर होगा टीके का डर

बताया जा रहा है कि नेजल टीका बच्चों और बड़ों, दोनों में ही कारगर साबित होगा। यह नाक के जरिए दिया जाएगा, जिससे बच्चों में टीके का डर भी नहीं रहेगा। एम्स के मुताबिक, इस टीके के ट्रायल के लिए भी वालंटियरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।