ब्रेकिंगः इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से कोविशील्ड की दो लाख डोज की खेप पहुंची रायपुर, वैक्सीनेशन में आएगी तेजी
ब्रेकिंगः इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से कोविशील्ड की दो लाख डोज की खेप पहुंची रायपुर, वैक्सीनेशन में आएगी तेजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट काल में बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रदेश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई5511 मुंबई-रायपुर से कोविशील्ड की नई खेप पहुंची।

इसके पहले भी इन दिनों कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज पहुंचते जा रही है। टीकाकरण अधिकारियों का कहना है कि इससे अब टीकाकरण में और तेजी आएगी। बता दें कि सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन के 25.25 लाख डोज की खरीदी के लिए आर्डर जारी कर दिए हैं। अब वैक्सीन की सप्लाई में तेजी आ रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।