धमतरी। छत्तीसगढ़ जिले के मगरलोड झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ में दंतैल हाथियों ने एक महिला को अपने पैरों तले कुचल कर मार डाला। महिला की लाश तीन अलग-अलग स्थानों में टुकने में पड़ी मिली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मगरलोड झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ कमार पारा की निवासी 61 वर्षीय कमला बाई देर रात अपने घर से निकली थी। तभी निस्तारी तालाब के पास दंतैल हाथियों के दल में से एक हाथी ने महिला पर अचानक हमला कर दिया और उसे पटक -पटक मार डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुँची। सुबह महिला की लाश को इकट्ठा पीएम के लिए भेज दिया गया है।

वन विभाग द्वारा महिला के परिवार को तत्काल दस हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। साथ ही आसपास गांवों में मुनादी कराई गई है। इस हदासे के बाद गांव के लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।