बीमार पिता की दवाई के लिए बाजारों में लिफाफे बेच रही है बेटी, जानें इस नन्हीं बच्ची की दास्तां
बीमार पिता की दवाई के लिए बाजारों में लिफाफे बेच रही है बेटी, जानें इस नन्हीं बच्ची की दास्तां

टीआरपी न्यूज। सरकार की तरफ से राज्य के हर वर्ग के गरीब लोगों को हर तरह की सुविधा देने के दावे और वायदे किए जा रहे हैं, लेकिन, पंजाब के लहरागागा में एक अग्रवाल परिवार की 13 वर्षीय लड़की की तरफ से ख़ुद लिफाफे बना कर शहर के बाजारों में बेचकर अपने परिवार का गुज़ारा करना सरकार के दावों और वायदों पर सवाल उठा रही है।

दरअसल, राधा नामक लड़की अपने साइकिल पर सामान भरकर और कंधे पर भारी थैला लेकर बाजारों में रेहड़ियों और दुकानों पर लिफाफे बेच रही थी। जब उससे बातचीत की गई तो उसने भावुक होते हुए कहा कि परिवार में कमाई का कोई साधन नहीं।

मेरे पिता बीमार रहते हैं, हज़ार रुपए महीने की दवा के अलावा घर में दादी, बड़ी बहन और छोटे भाई का ख़र्च उठाने के लिए वह दिन में अखबारों की रद्दी के लिफ़ाफ़े बनाकर बेचती है और रात को कुछ समय के लिए पढ़ती है। उसका कहना है कि वह पढ़ना तो चाहती है लेकिन घर की मजबूरी मुझे पढ़ने नहीं देती।

See also  Bomb Threats : दिल्ली के मैक्स अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप…

उसका कहना है कि यदि सरकार मेरे पिता की दवा का प्रबंध करती है और हमें आर्थिक मदद देती है तो वह लिफ़ाफ़े बेचने की बजाए अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।