उज्जैन। Mahakal Temple Ujjain। श्रावण माह के पहले सोमवार पर आज सुबह से उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। आज शाम भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। शाम 4 बजे शाही ठाठ के साथ राजाधिराज नगर भ्रमण पर निकलेगे। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सवारी मार्गों पर भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

मंदिर की वेबसाइट, फेसबुक पेज आदि पर आनलाइन दर्शन होंगे। मंदिर के सभा मंडप में दोपहर करीब 3.30 बजे मंदिर की परंपरा अनुसार कलेक्टर आशीषसिंह भगवान के मनमहेश रूप का पूजन करेंगे। पश्चात पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। मंदिर के मुख्य शहनाई द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी अवंतिकानाथ को सलामी देगी। इसके बाद राजा का नगर भ्रमण शुरू होगा। इस बार भी सवारी नए छोटे मार्ग से निकाली जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।