सचिन पायलट की दिल्ली उड़ान, बागी विधायकों को कैबिनेट में मिलेगी जगह, कांग्रेस ने ढूंढा राजस्थान में सुलह का फॉर्मूला

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस का संकट लगभग शांत होने के बाद अब पार्टी हाईकमान राजस्थान में तेज हुई हलचल को लेकर सक्रिय हो गया है जहां अशोक गहलोत और सचिन पायलटों के समर्थक दो धड़ों में बंट चुके हैं।

अंदरुनी कलह के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और अजय माकन रविवार को जयपुर में थे जहां उन्होंने हाई लेवल मीटिंग की और अब माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने सुलह का फॉर्मूला भी तैयार कर लिया है। फॉर्मूला के तहत सचिन पायलट को दिल्ली लाने की तैयारी है तो वहीं बागी विधायकों को सीएम गहलोत की कैबिनेट में अहम जगह मिलने की संभावनाएं हैं।

कांग्रेस संगठन में मिल सकती है बड़ी भूमिका

खबर के मुताबिक, सचिन पायलट को कांग्रेस संगठन में बड़ी भूमिका मिल सकती है और उन्हें दिल्ली बुलाया जा सकता है। वहीं, पायलट कैंप के चारे से पांच विधायकों को सीएम गहलोत के कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

See also  BREAKING: अंतागढ टेप कांड मामले में कोर्ट ने इन्हें जारी किया नोटिस, इतने वक्त में मांगा जवाब

खबर के मुताबिक, कोरोना महामारी की दूसरी लहर के ढलान पर आने के बाद अब राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री की भी छुट्टी हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को राजस्थान में कोरोना प्रबंधन को लेकर लोगों में मौजूद नेगेटिव सेंटीमेंट को लेकर हटाया जा सकता है।

बता दें कि राजस्थान कैबिनेट में अगस्त के पहले या दूसरे हफ्ते में बड़े फेरबदल होने की संभावना है। खबर के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान का मानना है कि राज्य में पार्टी की अंदरूनी कलह से कांग्रेस की छवि को नुकसान हुआ है, इसलिए अब इसका जल्द से जल्द समाधान खोजना जरूरी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।