नहीं रही मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री जयंती, नींद में ही दुनिया को कह दिया अलविदा

हैदराबाद। सोमवार सुबह कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हो गया है। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जयंती के बेटे कृष्ण कुमार ने अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की है।

वह उम्र संबंधित होने वाली दिक्कतों से परेशान थीं, उन्होंने अपने घर पर सोते हुए आखिरी सांस ली। आपको बता दें, साल 2018 में जयंती के निधन की अफवाह उड़ी थी, तब उन्होंने सामने आकर सफाई दी थी।

जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर करने वाली जयंती ने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में हाथ आजमाया। 60 से  80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली जयंती ने जेमिनी गणेशन, MGR और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया।

हिंदी फिल्मों में भी किया काम

जयंती ने तीन बॉलीवुड फिल्मों तीन बहुरानियां, तुमसे अच्छा कौन है और गुंडा में काम किया। उन्होंने मलयालम, तेलुगु, तमिल सहित अन्य भाषाओं को मिलाकर करीब 100 फिल्मों में काम किया। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें अभिनय शारदे उपाधि से सम्मानित किया था।

See also  लता मंगेशकर गुरु उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब का निधन, तीनों पद्म अवॉर्ड्स से नवाजे गए थे खान साहब

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।