डीजीपी ने शहीद और कोरोना संक्रमण से दिवगंत जवानों के आश्रितों को दिया अनुकम्पा नियुक्ति पत्र

रायपुर। DGP डीएम अवस्थी ने आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न घटनाओं में शहीद एवं कोरोना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इनमें से कई आश्रितों को बाल आरक्षक पद पर नियुक्ति दी गई है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए DGP ने कहा कि आप सभी पुलिस परिवार के सदस्य हैं। आपके परिजनों की मृत्यु के बाद आप हमारी जिम्मेदारी हैं।

नागरिकों की सुरक्षा पुलिस का प्रथम कर्तव्य

DGP डीएम अवस्थी ने इस मौके पर कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस बल का प्रथम कर्तव्य है। उनकी सुरक्षा के लिये पुलिसकर्मी अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं। एक ओर हमारे जवान नक्सल इलाके में वीरतापूर्वक अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के दौरान भी पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी।

इस दौरान बताया गया कि कुछ अनुकंपा नियुक्ति के पात्र परिजनों ने ऊंचाई में छूट की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें भी नौकरी दी गई। कार्यक्रम में एडीजी हिमांशु गुप्ता, एआईजी वायपी सिंह भी उपस्थित रहे।

See also  IT Raids in CG : प्रदेश के धनकुबेरों पर पड़ी आयकर विभाग की नज़र, कोठियों में घुसकर संपत्ती की जाँच जारी...

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।