सीमेंट प्लांट के बाहर धरने पर बैठे जिला पंचायत अध्यक्ष, मृत मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा और प्रबंधन पर FIR की मांग

बलौदाबाजार। श्री सीमेंट में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद जिला पंचायत, बलौदाबाजार के अध्यक्ष राकेश वर्मा चार सूत्री मांगों को लेकर प्लांट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने हादसे को लेकर प्रबंधन पर FIR और मुआवजा राशि बढ़ने की मांग की है।

बता दें कि बलौदाबाजार जिले के श्री सीमेंट संयंत्र में 26 तारीख को रात लगभग 8 बजे क्रेन का पट्टा टूटने से 6 टन छड़ मजदूरों के ऊपर गिर गया था। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गयी और 4 मजदूर घायल हो गये। इस हादसे के बाद श्री सीमेंट ने मरने वाले मजदूरों के आश्रितों को साढ़े सत्रह लाख और ईएसआई के अंतर्गत तीन लाख पचास हज़ार, साथ ही मृतक के परिवार को प्रतिमाह 11 हजार पेंशन देने की घोषणा की।

इसका विरोध करते हुए, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा सीमेंट प्लांट के बाहर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि धारा 304 ए के तहत श्री सीमेंट प्रबंधन एवं कंपनी के ऊपर तत्काल एफआईआर दर्ज किया जाए। पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रूपये का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी प्रदान किया जाए। कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया गया।

See also  भूपेश सरकार का प्रचार करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता

इस दौरान धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं प्रदर्शनकारियों का भी जमावड़ा वहां पर बना रहा, राकेश वर्मा के समर्थन में श्री सीमेंट संयंत्र में काम करने वाले मजदूर भी धरने स्थल पर बैठे रहे। आखिरकार वार्ता हुई और 05 मांगों को मानते हुए शेष को पूरा करने के लिए 20 दिनों का समय मांगा गया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।