रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार को कोरोना को लेकर चर्चा करने के लिए समय मांगा है। इसके लिए मुख्यमंत्री काे एक पत्र भेजा गया है।

इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट करते कहा है, स्वागत है। लोकतंत्र की खूबी ही संवाद है, जिसमें मैं सदैव विश्वास रखता हूं। कोरोना के इस माहौल में सभी जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से बैठकें कर रहे हैं। मैं अपने कार्यालय से कहूंगा कि वो आपसे संपर्क कर वर्चुअल बैठक आयोजित करें।

प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और सांसद सदस्य सुनील सोनी रहेंगे। भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री बघेल से मिलकर कोविड-19 और वैक्सीनेशन के मुद्दे पर पार्टी की चिंता और सुझावों पर चर्चा कर प्रदेश सरकार से इस महामारी के परिप्रेक्ष्य में ज्यादा संवेदनशील होकर काम करने के आग्रह पर जोर देगा।

इसी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजयुमो जिला अध्यक्ष और जिलों में निवासरत भाजपा सांसद-विधायक भी अपने-अपने जिला मुख्यालय में जिलाधीश से भेंट कर उन्हें कोविड-19 और वैक्सीनेशन के मुद्दे पर पार्टी की चिंता और सुझावों पर चर्चा करके अपने सुझाव लिखित में देंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।