Earthquake-in-Turkey-Terrible-earthquake-in-Turkey-Syria-death-toll-crosses-100
Earthquake-in-Turkey-Terrible-earthquake-in-Turkey-Syria-death-toll-crosses-100

गाजियांटेप। Earthquake in Turkey : तुर्की (Turkey) में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं । रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र गाजियांटेप के पास बताया जा रहा है।

Earthquake in Turkey :शक्तिशाली भूकंप के कारण तुर्की में भारी तबाही की आशंका जताई गई है। कई इमारतें गिरने से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

Earthquake in Turkey : यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey-USGS) के मुताबिक भूकंप जमीन से करीब 24.1 किलोमीटर (14.9 मील) की की गहराई पर आया है। इसका केंद्र तुर्की के गाजियांटेप प्रांत के नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में स्थित है।

Earthquake in Turkey : भूकंप स्थानीय समय से मुताबिक सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन से 17.9 किमी अंदर बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र के कई प्रांतों में महसूस किया गया और कई इमारतों को गिरा दिया गया।

See also  दिल्ली में फिर लौटेगा ऑड-ईवन फॉर्म्युला, देखे पाबंदियों वाली लिस्ट

Earthquake in Turkey : यूएस द जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप एक प्रमुख शहर और प्रांतीय राजधानी गजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर (20 मील) दूर केंद्रित था। यह नूर्दगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर (16 मील) दूर था। भूकंप के झटके लेबनान और सीरिया में भी महसूस किए गए। सीरिया के राज्य मीडिया ने बताया कि उत्तरी शहर अलेप्पो और मध्य शहर हमा में कुछ इमारतें ढह गईं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।