मुंबई । (ED reaches the house of Shiv Sena MP Sanjay Raut and close friends, preparing to take him into custody) महाराष्ट्र के 1034 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ED की टीम रविवार सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पहुंची । संजय राउत के मुंबई स्थित घर में ईडी के 10 से 12 अफसर मौजूद हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत के घर सुबह साढ़े सात बजे ED की टीम पहुंच गई। टीम में करीब 10 से 12 अफसर हैं।

(ED reaches the house of Shiv Sena MP Sanjay Raut and close friends, preparing to take him into custody) राउत के अलावा उनके परिवार से भी पूछताछ की रही है। टीम रावत के अलावा उनके दो करीबियों के घर भी पहुंची है। बता दें कि महाराष्ट्र के 1034 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ED की टीम संजय राउत से पूछताछ कर रही है। वहीं, ED दफ्तर पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। संभावना है कि राउत को हिरासत में लेकर यहां लाया जा सकता है।

See also  NCP नेता नवाब मलिक की मुश्किलें और बढ़ीं, जब्त की जाएगी संपत्ति; ED को मिली इजाजत

(ED reaches the house of Shiv Sena MP Sanjay Raut and close friends, preparing to take him into custody) संजय राउत को 27 जुलाई को ED ने तलब किया था। वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे। इसके बाद ED के अधिकारी उनके घर पहुंचे हैं। संजय राउत और उनके विधायक भाई सुनील राउत दोनों इस वक्त अपने भांडुप के बंगले मैत्री पर मौजूद हैं।

(ED reaches the house of Shiv Sena MP Sanjay Raut and close friends, preparing to take him into custody) इधर ED की कार्रवाई शुरू होने के बाद संजय राउत ने ट्वीट करके अपनी सफाई दी। राउत ने कहा- मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। संजय राउत के घर ED की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जमा होना शुरू हो गए हैं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।