बिजली संकट: काेयले की रैक जल्द पहुंचाने 657 पैसेंजर ट्रेन रद्द, एक्शन में केंद्र सरकार
बिजली संकट: काेयले की रैक जल्द पहुंचाने 657 पैसेंजर ट्रेन रद्द, एक्शन में केंद्र सरकार

नई दिल्‍ली। भारत में बिजली संकट (power crisis) के बीच मोदी सरकार (Modi government) ने 657 पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है ताकि थर्मल पावर प्‍लांट्स (Thermal Power Plants) तक कोयले के रैक जल्‍द पहुंच सकें।

बता दें कि इन दिनों तेज धूप और गर्मी के बीच उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा, मध्‍यप्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्‍तराखंड, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और गुजरात में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार देशभर में थर्मल पावर स्‍टेशनों तक कोयले की तुरंत पहुंच बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पैसेंजर ट्रेनों का रद्द करने का निर्णय लिया है। इसमें पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से कोयले से भरे रैक वाली मालगाड़ियों को जल्‍द रास्‍ता मिलेगा और वे थर्मल पावर स्‍टेशनों तक की दूरी कम समय में पूरी कर सकेंगी।

रद्द ट्रेनों में मेल, एक्‍सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन शामिल

देश के कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वर्तमान में हालात स्थिर बने हुए हैं, हमारे पास करीब 30 लाख टन का स्‍टॉक कोयला है, जबकि थर्मल पावर प्‍लांट के पास 21 मिलियन टन कोयला भंडार में है।

See also  कोयला खदान क्षेत्रों में बढ़ते अपराध, प्रदूषण पर एसईसीएल, एनटीपीसी से हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, स्थिति नहीं सुधरने पर परिवहन बंद कराने की चेतावनी

कोयला मंत्री ने बताया कि रूस यूक्रेन युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति ठप हो चुकी है, ऐसे में भीषण गर्मी के दौर में डिमांड अधिक हो गई है। हालांकि वर्तमान में 2.5 बिलियन यूनिट की दैनिक खपत को देखते हुए करीब 3.5 बिलियन यूनिट बिजली का उत्‍पादन हो रहा है।

इधर एनटीपीसी ने भी कहा है कि दादरी की सभी 6 यूनिट और ऊंचाहार की 5 यूनिट पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं, कोयले की सप्‍लाई भी निरंतर मिल रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।