पटियाला में हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट बंद, कर्फ्यू लागू, आईजी समेत 3 पुलिस अधिकारियों का तबादला
पटियाला में हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट बंद, कर्फ्यू लागू, आईजी समेत 3 पुलिस अधिकारियों का तबादला

पटियाला। पंजाब के पटियाला में ( olence clashes in Patiala ) शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद तनाव जारी है। हालात की गंभीरता के मद्देनजर राज्य सरकार ने शहर में अस्थाई रूप से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है।

फिलहाल, मामले में 4 FIR दर्ज हो गई हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम भगवंत मान ने पटियाला आईजी राकेश अग्रवाल समेत 3 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

वहीं, हिंसा के विरोध में कई संगठनों ने शहर बंद का आह्वन किया है। पटियाला में खलिस्तान विरोधी रैली के दौरान काली मंदिर के बाहर दो समूहों में झड़प हो गई थी। इस घटना में दो पुलिसकर्मी समेत 4 लोग घायल हो गए थे।

पटियाला उपायुक्त ने शहर की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सुबह 9.30 से लेकर शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। घटना को लेकर FIR दर्ज की जा चुकी हैं और पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है।

पटियाला एसएसपी नानक सिंह ने किसी भी गलत जानकारी पर भरोसा नहीं करने के लिए कहा है। इससे पहले भी पुलिस ने जिले में 11 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया था।

क्या है मामला

शिवसेना (बाल ठाकरे) ने ‘खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च’ का आयोजन किया था। इस दौरान समूह की कुछ निहंगों समेत सिख कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई थी। इसके बाद बाद दोनों समूहों के बीच पत्थरबाजी हुई और नारे लगाए गए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।